फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेबल टेनिस में रस्तोगी इंटर कॉलेज का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार को कन्हैया लाल रस्तोगी इंटर कॉलेज में हुई। खिलाड़ियों ने तेज सर्विस, फोरहैंड, बैकहैंड और स्मैश के जरिये प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी। विजेता रहे विभिन्न आयु वर्गों में चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एनकेपी इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज समेत छह टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालक वर्ग में रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रियांशु यादव, कार्तिकेय तिवारी, हर्ष शर्मा और विवेक का चयन हुआ। सीनियर बालिका वर्ग में मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज की खुशी तथा एनकेपी बालिका इंटर कॉलेज की दिव्या कश्यप, रोशनी मिश्रा और गायत्री चयनित हुईं। जूनियर बालक वर्ग में रस्तोगी इंटर कॉलेज के उत्तम सिंह, विनय सिंह, हर्ष गौतम और युवराज सिंह चयनित हुए।
अंडर-17 जूनियर बालिका वर्ग में एनकेपी इंटर कॉलेज की आराध्या कुशवाहा तथा कनोडिया इंटर कॉलेज की सृष्टि और अंशिका सक्सेना का चयन हुआ। सब-जूनियर बालक अंडर-14 में रस्तोगी इंटर कॉलेज के वंश गुप्ता, आदर्श प्रताप, पीयूष राजपूत और आर्यन कुमार चयनित हुए। सब-जूनियर बालिका वर्ग में एनकेपी की आमना खान, दिव्यानी मिश्रा व वंशिका तथा कनोडिया इंटर कॉलेज की वंशिका सक्सेना ने मंडल स्तर के लिए स्थान बनाया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका मोहन लाल अग्रवाल, प्रशुभ गुप्ता, कुलदीप, शोभा यादव, एजाज अहमद सिद्दीकी, अर्जुन प्रताप सिंह, केशव कुमार गंगवार, नीता दुबे और सीमा तिवारी ने निभाई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रभारी व्यायाम शिक्षक गजेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह राठौड़, राकेश प्रसाद, सुधाकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें