फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में ताबडतोड़ फायरिंग, वकील का भाई घायल

विज्ञापन
आवास विकास चौकी के बाहर खड़ा घायल गोपाल प्रताप सिंह व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को बटों से पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी में बच्चों के विवाद की रंजिश में निवर्तमान प्रधान सहित सात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद वकील के भाई को असलहों की बटों से पीटकर कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मिले खोखे उठा लाई। आसपास के लोगों ने फायरिंग की पुष्टि की। वकील के भाई ने निवर्तमान प्रधान व उसके भाई समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है।
बार एसोसिएशन में निगरानी समिति के सदस्य वकील शिवप्रताप सिंह उर्फ चीनू के भाई गोपाल प्रताप सिंह आवास विकास कालोनी में रहते हैं। रविवार को गोपाल प्रताप के पुत्र गोलू का पड़ोसी के पुत्र से विवाद हो गया था। बातचीत के बाद समझौता हो गया। उसी रंजिश में थाना कंपिल क्षेत्र के दबंग निवर्तमान प्रधान व उसका छोटा भाई अपने पांच साथियों को साथ लेकर आवास विकास कालोनी स्थित अपने घर पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों राइफलें लेकर साथियों के साथ गोपाल केेेे घर के बाहर पहुंच गए। इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन

इसके बाद गोपाल को घर में घुसकर असलहों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर यह सभी लोग जान से मरने की धमकी देकर वहां से चले गए। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर राइफल के कारतूस के खोखे पुलिस को पड़े मिले। खोखे कब्जे में लेेने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

लोगों ने मौके पर फायरिंग होने की पुुष्टि की। सूचना मिलते ही वकील शिप प्रताप उर्फ चीनू व उनके परिवार के लोगा गोपाल को लेकर चौकी पहुंच गए। गोपाल ने निवर्तमान प्रधान व उसके भाई समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। घायल गोपाल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें