फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्टाहार में आज से होगा लाभार्थियों को घी व दूध का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्टाहार में आज से मिलेगा घी और दूध
विज्ञापन

कमालगंज। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए अब नौनिहालों को देशी घी व दूध पाउडर भी मिलेगा। गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी इसका वितरण होगा। सोमवार को आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घी व दूध के पैकेट प्राप्त कराए गए। समूह द्वारा इन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से बंटवाया जाएगा।
विकास खंड के 272 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 65 स्वयं सहायता समूह पुष्टाहार वितरण का कार्य कर रहे हैं। ये गोदाम से राशन सामग्री उठाकर उनके पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराते हैं अब सूखा दूध व देशी घी भी उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय से सोमवार को समूह की महिलाओं को दूध व घी के पैकेट प्राप्त कराए गए।
विज्ञापन

समूह मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर ये सामान उपलब्ध कराएंगे। मंगलवार से ही लाभार्थियों को वितरण भी शुरू हो जाएगा। छह माह से 3 वर्ष के बच्चों को 400 ग्राम दूध पाउडर व 450 ग्राम देशी घी का पैकेट दिया जाएगा। तीन से 6 वर्ष के बच्चों को 400 ग्राम दूध पाउडर मिलेगा। वहीं गर्भवती व धात्री महिलाओं को 750 ग्राम दूध पाउडर व 450 ग्राम घी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुचेता दुबे का कहना है कि जिन समूह की महिलाएं सोमवार को दूध व घी ले गईं हैं उनके गांव में मंगलवार से ही वितरण शुरू हो जाएगा। कार्यकर्ता व समूह की महिलाएं मिलकर वितरण करेंगी। आंगनबाड़ी सहायिका साधना चतुर्वेदी ने बताया कि इससे लाभार्थियों को अतिरिक्त पोषक तत्व मिल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें