फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस हिरासत में पी डाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस हिरासत में डाई पी ली। उसे सीएचसी से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने उसे कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने विपिन पर तीन माह पूर्व किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार सुबह पुलिस ने विपिन को पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में दोपहर बाद विपिन ने डाई पी ली। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी के पास डाई का पैकेट पड़ा देख थाने में तो खलबली मच गई। पुलिस आरोपी को सीएचसी ले गई।
डॉ. वैभव यादव नें हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि विपिन ने पकड़े जाने के बाद उसने डाई पी ली। उसकी हालत ठीक है। डाई उसके पास कैसे पहुंची या पहुंचाई गई। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें