आनरेरी लेफ्टिनेंट रामकिशोर ने मंगलवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के सेंटर
सूबेदार मेजर का चार्ज ग्रहण किया। आनरेरी कैप्टन नरेंद्र सिंह से उन्होंने
चार्ज लिया। मंगलवार को सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह ने आनरेरी लेफ्टिनेंट
रामकिशोर को कमांडिंग बैटन सौंप कर चार्ज दिया। एसएम नरेंद्र सिंह के
सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सेंटर के अधिकारियों और जवानों ने भावभीनी
विदाई
दी। विदाई के समय खुली जीप को फूलों से सजाया गया था। जीप पर नरेंद्र
सिंह के सवार होते ही अधिकारियों और जवानों ने रोप पुलिंग कर सेवानिवृत्त
हो रहे नरेंद्र सिंह को विदाई दी। इस दौरान जवानों ने रेजीमेंट सेंटर और
बजरंग बली की जय के
नारे भी लगाए। नए सेंटर एसएम 4 राजपूत के रामकिशोर 48
किलोमीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्तर के धावक रह चुके हैं। इस दौरान प्रभारी
कमांडेंट कर्नल नवदीप सिंह चीमा, एडजूटेंट कर्नल गौरव डोगरा, कर्नल के.
शंकर, कर्नल हरीओम त्रिपाठी, मेजर जानी पीके, मेजर विक्रम, एसएम राधेश्याम,
रामविलास, भगवानदास, ब्रजपाल समेत सेंटर के जवान मौजूद रहे।