फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटा, दुश्वारियां बढ़ीं

Wed, 24 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अमृतपुर के अलहादपुर भटौली में हो रहे कटान को देखता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा और रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर घटने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। घट रही रामगंगा ने अलादादपुर भटौली की जमीन को काटकर यहां के बाशिंदों को भूमिहीन कर दिया है।
विज्ञापन


अब गंगा नदी ने कोला सोता की तरफ कटान तेज किया है। कुड़री सारगंपुर भी रामगंगा के निशाने पर है। गंगा नदी का जल स्तर बुधवार को 20 सेंटीमीटर कम हुआ है और रामगंगा भी 15 सेंटीमीटर नीचे चली गई है।


गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को 136.40 रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को  136.60 पर गंगा का पानी बह रहा था। गंगा नदी में नरौरा बांध से 59 हजार 98 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है, जिससे गंगा नदी के फिर बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। रामगंगा का पानी भी 15 सेंटीमीटर नीचे हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को 135.70 पानी रिकार्ड किया गया, जबकि बुधवार को 135.55 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। गंगा और रामगंगा दोनों नदियों के जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है, जिससे किसानों की नींद उड़ गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अलादादपुर के किसान मोरपाल, अमरचंद्र, रामू, सीताराम और हरिश्चंद्र के मकानों को रामगंगा ने काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रामवीर का मकान रामगंगा नदी में पहले ही समा चुका है। पृथ्वीराज, राजेश और मुन्नू के खेतों में कटान शुरू हो गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें