फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की बारिश कर राम बारात का स्वागत

Sat, 17 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। श्री रामलीला कमेटी की ओर से  शनिवार को राम बारात धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया गया। रामलीला देखने के लिए मुख्यमार्गों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम कसबा स्थित तपस्वी वाले बाग से भगवान राम की बारात का शुभारंभ हुआ। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश और उसके पीछे शंकर, हनुमान और काली का अखाड़ा चल रहा था। बारात में करीब एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल थीं।

राम बारात के दौरान कसबे में मुख्यमार्गों पर शांति द्वार, सहयोगी द्वार, रामलीला कमेटी द्वार, अयोध्यापुरी द्वार, वशिष्ठ द्वार, विश्वामित्र द्वार और जनक द्वार बनाए गए। इन्हें आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान जगह-जगह राम बारात पर पुष्पवर्षा की गई। रामबारात मुख्यमार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन


यहां बनी जनकपुरी में भगवान श्रीराम और माता सीता का विधि-विधान से विवाह करवाया गया। इस दौरान प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर मदन महेश्वरी, सतीशचंद्र दुबे, सतीश गुप्ता, कल्लू महेश्वरी, विनीत गुप्ता, रवि दुबे, वरुण चौरसिया, अमन चौरसिया, गोलू चौरसिया, राहुल चौरसिया, रामकुमार, लक्ष्मीकांत और टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें