फर्रुखाबाद। कटिया गांव के प्राथमिक विद्यालय की पोलिंग स्टेशन डंप करने की योजना पुलिस ने नाकाम कर दी। एसपी ने शाम को पुलिस फोर्स के साथ बूथ पर कमाल संभाल ली। अपनी उपस्थिति में मतपेटियों को सील कर पुलिस सुरक्षा में भेज दिया।
कटिया गांव में मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्य का एक प्रत्याशी ने पुलिस और पीठासीन अधिकारी पर सिर्फ मतदाता पर्ची से वोट डलवाने शुरू कर दिए। दूसरा प्रत्याशी फर्जी मतदान की जानकारी पर वहां पहुंचा। दोनों प्रत्याशियों में पोलिंग स्टेशन डंप करने के प्रयास और फर्जी मतदान कराए जाने को लेकर विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी ने एसओ कमालगंज को दलबल के साथ पोलिंग स्टेशन पर भेजा।
एसओ ने वहां प्रत्याशियों से वार्ता की और भेज दिया। बिना पहचान पत्र के पड़ रहे वोट पर आपत्ति नहीं उठाई। तभी तहसीलदार सदर और एसपी खुद दल बल के साथ वहां पहुंच गए। एसपी को देखकर पोलिंग स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना आईडी के वोट डालने वालों को भगा दिया।
पुलिस ने प्रत्याशियों को एजेंटों को बुलाकर वार्ता की। पोलिंग स्टेशन पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी के जाते ही एक प्रत्याशी वहां दोबारा पहुंच गया। प्रत्याशी ने फर्जी मतदान करने के लिए महिलाओें को पोलिंग स्टेशन पर भेजा। पुलिस ने बिना पहचान के पत्र के वोट डलवाने से इनकार कर दिया। इस कारण वहां भीड़ एकत्र हो गई। बवाल होने की आशंका पर एसपी दोबारा पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। एसपी ने मतदान का समय पूरा होने पर मतपेटियों को सील कराकर पुलिस सुरक्षा में भेज दिया।