फर्रुखाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद व भारत विकास परिषद ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 38 लोगों ने रक्तदान किया। स्टेट बैंक गली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगे शिविर का शुभारंभ डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
डीएम ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एसपी ने कहा कि रक्तदान शिविर कराने वाले संस्थाएं बधाई की पात्र हैं। वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष पराग अग्रवाल ने कहा कि समाज हित में अन्य कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। शिविर में महामंत्री सोमेश गुप्ता, रचित अग्रवाल, लकी अग्रवाल, अजीत गुप्ता, ईशू, अंकित अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गंगवार, अनुराग गहोईष दलपत सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
लोहिया पुरुष अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय, एलटी गिरीश कुमार, अमित मिश्रा, पंकज, शोभित कटियार, सानू भदौरिया, कृष्णकांत, दीपक अवस्थी आदि ने व्यवस्था संभाली।
शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी मनीष अग्रवाल के पुत्र पार्थ और पुत्री पार्षिका अग्रवाल कैंप में पहुंची। दोनों ने रक्तदान किया। दोनों ने पहली बार रक्तदान किया है।
अग्रवाल सभा भवन में रक्तदाता को प्रमाणपत्र देते डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संव?- फोटो : FARRUKHABAD
अग्रवाल सभा भवन में रक्तदाता को प्रमाणपत्र देते वैश्य एकता परिषद के महामंत्री सोमेश गुप्ता। संव- फोटो : FARRUKHABAD