फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत रेजीमेंट में शुरू हुई रिलेशन कोटे की भर्ती

Wed, 06 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिट हेडक्वाटर कोटा की रिलेशनशिप भर्ती में युवकों ने बुधवार को जमकर पसीना बहाया। दौड़ में  एक दूसरे को पछाड़ने में युवक ट्रैक पर गिरकर चुटहिल भी हुए। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर रिलेशनशिप भर्ती बुधवार से शुरू हुई। मंगलवार रात से ही भर्ती के लिए युवकों के जत्थे फतेहगढ़ पहुंचने लगे थे। सुबह यह सिखलाई रेजीमेंट के गेट पर पहुंचे। यहां बैरियर के अंदर कर इन्हें लाइन से बिठा दिया गया।
विज्ञापन


यहां इनके  शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों की लंबाई परखी गई। सफल युवकों को करियप्पा मैदान पर दौड़ मे भाग लेने के लिए भेज दिया गया। इन्हें  50 -50 के ग्रुप में दौड़ाया गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कुछ युवक ट्रैक पर गिरकर चुटहिल हो गए। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के एडज्यूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव डोगरा ने बताया कि इस भर्ती में सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों के पुत्र और भाई भाग ले सकते हैं।  बुधवार को 700 युवकों ने शारीरिक परीक्षण में

भाग लिया। लगभग 200 युवक सफल घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी सैनिक (जीडी ) की भर्ती होगी।  भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेने कमाडेंट ब्रिगेडियर सलीम आसिफ करियप्पा मैदान पर पहुंचे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया देख रहे अधिकारियों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें