फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने किया शहीदाें की पत्नियों का सम्मान

Sun, 05 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों की विधवाओं को शाल उढ़ाकर व राम दरबार की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद की बेवाओं के साथ फोटो भी खिंचवाया।  सम्मान पाने वालों में शहीद बेवा रोशनी देवी पत्नी रामऔतार सिंह, शांति देवी पत्नी कुंजल सिंह, कुसमा देवी पत्नी कन्हई सिंह निवासी मौधा, विमला देवी पत्नी किशनपाल सिंह निवासी हैदरपुर, सुशीला देवी पत्नी नरेशपाल सिंह निवासी जिंजौटा पहाड़पुर, कमला देवी पत्नी राजपाल सिंह निवासी न्यामतपुर ठाकुरान,
विज्ञापन


छुटंका देवी पत्नी जगदीश सिंह निवासी ईसेपुर, उमा देवी पत्नी रोहन सिंह निवासी शेखपुर कैरदास जिला कन्नौज, पुष्पा देवी पत्नी गिरंद सिंह निवासी नगला नादी, धाराशिला निवासी मुड़गांव, निर्मला देवी निवासी गोसरपुर, रेशमा देवी पत्नी खुशीराम यादव निवासी नगला खटा, कमलेश देवी निवासी गोसरपुर, सरला देवी निवासी मुड़गांव आदि  शामिल रहीं।

गृहमंत्री ने प्रगतिशील किसान मुनेश्वर सिंह, हरिहरबख्श सिंह, अशोक कुमार, बेबीदयाल, ओमप्रकाश, अरविंद गंगवार, प्रमोद कटियार, मुकेश दुबे, कृपाल सिंह, नारद सिंह कश्यप आदि किसानों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।इसके साथ ही  प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले अनीस कुमार, अवनीश भदौरिया, राज वर्मा, विमला देवी,
विज्ञापन


सरोजनी देवी समेत करीब एक दर्जन लोगों को पॉलिसी की रसीद भेंट की। वहीं  क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने शाल उढ़ाकर राजनाथ सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह और डीएस राठौर आदि मौजूद रहे।

शहीदों को किया नमन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह 3 बजकर 34 मिनट पर मौधा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। शहीद स्मारक के संयोजक मेजर जगदीश सिंह राठौर ने गृहमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गृहमंत्री ने शहीद स्मारक के शिलापट का अनावरण किया। शहीद स्मारक के अंदर पहुंचकर गृहमंत्री ने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस दौरान गृहमंत्री के साथ राजपूताना ग्रुप के

चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौर ने पौधरोपण भी किया। गृहमंत्री ने घूमकर शहीदों के शिलापट देखे। मेजर जगदीश सिंह राठौर ने मौधा गांव के इतिहास के बारे में बताया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, अभय सिंह और उदयराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह राठौर, सुनील राठौर, कर्नल सरनाम सिंह, लेफ्टीनेंट कर्नल बीएस राठौर, जगन्नाथ सिंह और देवेंद्र सिंह राठौर, सौरभ सिंह राठौर आदि ने गृहमंत्री को पुष्प भेंट किए।

3:09 बजे हवाई पट्टी पर उतरे राजनाथ
गृहमंत्री राजनाथ सिंह निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। गेस्ट हाउस में दो मिनट रुकने के बाद वह काफिले के साथ मौधा रवाना हो गए।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीएसएफ के हेलीकाप्टर से हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद में 3 बजकर 9 मिनट पर उतरे। सांसद मुकेश

राजपूत, डा. रजनी सरीन, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री  प्रांशुदत्त द्विवेदी और डा. मिथलेश अग्रवाल आदि भाजपाइयों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी की। दो-तीन मिनट हवाई पट्टी पर बने गेस्ट हाउस में रुकने के बाद गृहमंत्री कार से काफिले

के साथ मौधा के लिए रवाना हो गए। हवाई पट्टी पर आंसू गैस, डाग स्क्वायड, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा वैन खड़ी थी। राजनाथ सिंह दोपहर बाद 3.34 मिनट पर सभास्थल पहुंचे। 3.54 मिनट पर वह मंच पर आए। यहां जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
 
आलू आधारित उद्योग लगाने की मांग
आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देकर मांग की कि आलू किसानों को दैवी  आपदा में शामिल किया जाए। फर्रुखाबाद में आलू आधारित उद्योग लगे। सरकार आलू निर्यात की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करे। इस अवसर पर आरसी राजपूत और जगनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल रहा तैनात
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा के चलते हवाईपट्टी पट्टी से लेकर मौधा स्थित सभास्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात था। डीएम एनकेएस चौहान, एसपी विजय यादव, एएसपी आरबी चौरसिया, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन मौजूद रहे।

बच्चों ने किया अभिवादन
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार ढंग से स्वागत किया। गृहमंत्री ने कुछ देर गाड़ी रोककर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद सभास्थल के लिए रवाना हो गए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रास्ते में रोका
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंच से उतरते समय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को रास्ते में रोक लिया। इससे जिला प्रशासन के हाथपांव फूल गए। कमांडो ने गृहमंत्री को घेरे में ले लिया। हालांकि गृहमंत्री ने कार्यकत्रियों की समस्याएं सुनीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग की कि उन्हें परमानेंट किया जाए। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी बात शासन तक पहुंचाई जाएगी।

सामुदायिक केंद्र व पेयजल टंकी की घोषणा
भाजपा संासद मुके श राजपूत ने मौधा गांव में सामुदायिक कें द्र व पेयजल पाइप लाइन योजना की घोषणा की। उन्हाेंने राजनाथ सिंह से अर्ध सैनिक बलाें के लिए ट्रेनिंग सेंटर की मांग की। सांसद ने कहा कि वह अपनी निधि से गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाएंगे। गांव में ओवरहेड टैंक के साथ ही ट्यूबवेल भी लगवाया जाएगा। उन्हाेंने

राजनाथ सिंह से अर्ध सैनिक बलाें के लिए ट्रेनिंग सेंटर की मांग भी की। इस पर उन्हाेेंने पहल का आश्वासन दिया। सांसद ने किसानाें को मुआवजा देने में गड़बड़ी का मामला भी उठाया। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि मुआवजा के चेक पात्राें को नहीं मिले हैं। लेखपालाें ने मिलीभगत कर गड़बड़ियां की। कहा कि भाजपा सरकार ही सभी

का भला कर सकती है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष  मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी वर्गों का हित रखा है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। वह इस मुहिम को आगे बढ़ा रहीं। डा. रजनी सरीन ने कहा कि भाजपा सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि मौधा के वीराें ने देश की आनबान के लिए जान दे दी। यह धरती धन्य है। पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि

भाजपा भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। व्यवस्थापक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। अर्चना पंाडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा का पत्ता साफ  कर दें। यहां विमल कटियार, चेयरमैन विजय गुप्ता, रामवीर शुक्ला, दिलीप भारद्वाज,अजीत महाजन, शशंाक शेखर, शैलेंद्र राठौर, शैलेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें