फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजस्व टीम पर हमला कर नक्शा व खसरा फाड़ा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनता दर्शन में आई एक शिकायत पर एसडीएम कायमगंज के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम पट्टे की जमीन की नापजोख करने पहुंची। तभी कब्जेदारों ने टीम पर हमला कर दिया। पट्टेदार को पीटा और राजस्व विभाग टीम से धक्का-मुक्की कर नक्शा और खसरा फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजस्व टीम को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सेवा नगला के मजरा भिड़ौर के अमर सिंह पुत्र रामदयाल ने पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। इसका निस्तारण करने रविवार को लेखपाल अवधेश कुमार, विवेक कुमार, राजस्व निरीक्षक कमलेश कुमार अवस्थी गांव पहुंचे। राजस्व टीम ने पट्टे की पैमाइश की। शाम साढ़े तीन बजे जब टीम लौट रही थी, तो कुछ लोग लाठी-डंडे व अवैध असलहे लेकर हमलावर हो गए। उन्होंने पट्टेदार को पीटना शुरू कर दिया। ईंट-पत्थर फेंके। लोगों ने राजस्व विभाग की टीम के पास मौजूद नक्शा, खसरा भी फाड़ डाले।
राजस्व टीम की सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने टीम को गांव से निकाला। तहसीलदार को घटना की जानकारी दी। लेखपाल अवधेश कुमार, विवेक कुमार और कमलेश कुमार अवस्थी की तहरीर पर गांव के ही रामौतार पुत्र नरायन, जदुनाथ पुत्र श्रीकृष्ण, धर्मेंद्र पुत्र छोटेलाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को दबिश दी, मगर कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें