फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय अंडर 19 प्रतियोगिता के लिए झांसी में 21 से 24 सितंबर के बीच हुई प्रतियोगिता में जिले के राजर्षि त्रिपाठी का चयन होने पर लोगों ने उसे बधाई दी।
राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता सीके नायडू की अंडर 19 टीम के चयन के लिए झांसी में ट्रायल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के राजर्षि त्रिपाठी और दानिश खान ने प्रतिभाग किया। यहां अच्छा प्रदर्शन करने पर राजर्षि का चयन अंडर 19 के लिए कर लिया गया। वहां से लौटने के बाद राजर्षि को साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी।
क्रिकेट कोच प्रबल पाठक ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए दोनों खिलाड़ी अच्छे आलराउंडर हैं। उन्होंने कहा कि दानिश का चयन न हो पाने से कुछ निराशा जरूर है लेकिन अभी वह 16 वर्ष के हैं। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी रुचिर गौरव मौजूद रहे। कोच प्रबल पाठक ने बताया कि सीके नायडू प्रतियोगिता इंदौर में 19 नवंबर से होगी।