फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय टीम में चयन केे लिए दमखम दिखाया।
बुधवार को फतेहगढ़ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक वर्ग में 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाकांत, 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कुमार, 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में करन सिंह, 34-36 किलोग्राम भार वर्ग में विक्रांत, 36-38 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन शाक्य, 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में अमन बाबू, 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में प्रशांत कुमार, 42-44 किलोग्राम भार वर्ग में शैलेंद्र कुशवाह, 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में नारायण वर्मा ने प्रतिद्वंद्वियों को चित किया।
जूनियर वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक वर्मा, 46 किलोग्राम भार वर्ग में तुषार सोनकर, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ पाल, 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में आदेश कुमार, सीनियर वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल सविता, 64 किलोग्राम भार वर्ग में रजत शर्मा, 56 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श पासवान और 69 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक सिंह ने अपने मैच जीते। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक वीके सिंह ने किया। संयोजक प्रधानाचार्य एएस विलकिंसन ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का आगाज करवाया। निर्णायक की भूमिका प्रिंस विशाल दीक्षित, कुलदीप शर्मा, सचिंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता के रेफरी सचिन सिंह रहे।
राकेश मिश्रा, अतुल एंथोनी दास, रामतीर्थ अगिभनहोत्री और अनुसुइया दीक्षित ने व्यवस्था संभाली। जिला क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मैच में विजेता रहे खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चुने गए खिलाड़ी मुरादाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।