फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रैली निकालकर स्वच्छता के लिए लोगों किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में बृहस्पतिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। यह अभियान एक से 31 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

रैली में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका फर्रुखाबाद के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। यह रैली सीएमओ कार्यालय पर संपन्न हुई। लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। सीएमओ आनंद उपाध्याय के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जानकारी देंगी। अभियान में साफ-सफाई, जलभराव और मच्छरजनित परिस्थितियों की रोकथाम पर विशेष जोर रहेगा। आनंद उपाध्याय ने संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और जागरूकता का संदेश फैलाने का निर्देश दिया। रैली में एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी माथुर, डॉ. दीपक कटारिया, डीएमयू, डॉ. परिक्षित सहित नगर पालिका एवं मलेरिया टीम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

दस्तक अभियान 12 अक्तूबर से शुरू होगा
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। भ्रमण के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा, टीबी, कुष्ठ और फाइलेरिया के रोगियों की लाइन लिस्टिंग होगी। यह जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। चिह्नित रोगियों और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले घरों पर निर्धारित स्टिकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें