फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सात साल तक कटी सामूहिक बीमा की रकम शिक्षकों को होगी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद में 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन से काटी गई सामूहिक बीमा योजना की प्रीमियम राशि अब वापस की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से धनराशि का प्रावधान किया गया है। विभाग ने संबंधित कर्मचारियों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा सुशील कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर तीन दिन में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन से एक सितंबर 2022 तक काटी गई सामूहिक बीमा की धनराशि का पूरा विवरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से वापसी के लिए बजट प्राप्त हो चुका है। संबंधित कर्मचारियों की संकलित सूचना का बजट से मिलान करने के बाद उनके खातों में बीमा कटौती की धनराशि वापस की जाएगी। विभाग ने मानव संपदा बीमा आईडी, नियुक्ति तिथि, बीमा कटौती शुरू होने और बंद होने की तिथि, कटौती की दर, कुल कटौती और भुगतानित धनराशि समेत अन्य विवरण निर्धारित प्रारूप में मांगा है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि सूचना में लापरवाही या अनियमितता होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बजट आ गया है। खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें