फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान, बाजरा, गोभी के लिए बारिश बनी संजीवनी

Wed, 25 Jul 2018 11:48 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शहर के मदारवाड़ी में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। धान, बाजरा, गोभी के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। इससे किसान खुश हैं।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, झमाझम बरसात के चलते निचले मोहल्ला अंडियाना, हाता मंगल खां, हाता मिंडू खां, कादरीगेट, बिर्राबाग, गंगानगर कालोनी, तलैया फजल इमाम, छेदा चूरन सिंह वाली गली, गुदड़ी, साहबगंज चौराहा, पलरिया, पल्ला तालाब, भीकमपुरा, बीबीगंज और छक्कानाजिर कूंचा आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। लालसराय मुख्यमार्ग, नाला मछरट्टा और रेलवे स्टेशन तिराहा फर्रुखाबाद पर भी जलभराव की स्थिति रही। पल्ला तालाब पश्चिम स्थित प्राइमरी स्कूल के पास जलभराव होने से बच्चे गंदे पानी से होकर निकले। पलरिया मोहल्ला में भी जलभराव हो गया। लोगों की गाड़ी भी पानी में बंद हो गई। इस्माइलगंज सानी मोहल्ला में बारिश बंद होने के करीब एक घंटे बाद पानी निकल सका।   

 जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बारिश होने से धान, मक्का, बाजरा, फूलगोभी और बैगन आदि की फसलों को लाभ होगा। बाजरा की फसल में आठ और धान की फसल में करीब बारह-तेरह बार सिंचाई करनी होती है। यह बरसात किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें