फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने बढ़ाई सर्दी

Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिमझिम बरसात से सर्दी बढ़ गई है। एकाएक सर्दी बढ़ने से कोयला, लकड़ी के दाम भी चढ़ गए। कंडा की भी जमकर डिमांड हुई। लोग दिनभर अलाव सेंकते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार से रविवार तक बदरी छाने से कड़क धूप नहीं निकल रही थी। इससे सर्दी बढ़ी हुई थी। सोमवार को दोपहर बाद कुछ धूप निकली थी। इससे लोगों को राहत मिली थी।

मंगलवार को सुबह से ही रिमझिम बरसात शुरू हो गई। बरसात होने से पारा काफी लुढ़क गया। सर्दी बढ़ने से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। शहर के अधिकतर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। विद्यालयों में अलाव जलाया गया। वहीं जगह-जगह दुकानों पर लोग अलाव तापते रहे।
विज्ञापन


सर्दी लकड़ी का कोयला और लकड़ी की डिमांड बढ़ने से इनके दाम भी चढ़ गए। 10 रुपये किलो बिकने वाली लकड़ी 12 रुपये और 30 रुपये किलो बिकने वाला लकड़ी का कोयला 35 रुपये प्रति किलो बिका। कंडा दस रुपये के दस बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें