फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से आलू की बोआई पर ब्रेक, खेतों में पानी से धान बर्बाद

Wed, 29 Oct 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 34 कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे से बूंदाबांदी के बीच गुजरते लोग । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रात में झमाझम तो मंगलवार दिन में रिमझिम बारिश होती रही। इससे फिलहाल आलू की बोआई पर ब्रेक लग गया। वहीं, खेतों में जलभराव से धान की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

उधर, बस अड्डे के सामने जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। बारिश और हवाओं के चलते गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश ने रात में झमाझम बारिश का रूप ले लिया। इससे खेतों में जलभराव हो गया। नालियों का कीचड़ गलियों में भर गया। रोडवेज बस अड्डे के सामने भी जलभराव हो गया। इसके साथ ही तेज हवा के साथ ठंड का अहसास होने लगा। बच्चों और बुजुर्गों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
उधर, इस बारिश से आलू की बोआई पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। इससे किसान खासे चिंतित हैं। कमालगंज क्षेत्र के कुछ गांवों में अधिक पानी गिरने से खेतों में भर गया। इससे धान कि फसल खराब हो गई।
विज्ञापन

आलू का बीज सड़ने की आशंका
अमृतपुर। बाढ़ के बाद खेतों में आलू की बोआई कर रहे किसान परेशान हैं। किसान हरबिलास अग्निहोत्री ने कहा कि मौसम सही होने के इंतजार में थे। बाढ़ के बाद खेतों में अधिक नमी थी। अब आलू बोने की तैयारी कर रहे थे कि दोबारा पानी बरस गया। जिन खेतों में आलू गड़ाई हो चुकी, पानी गिरने से उसके सड़ने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक संकट होगा। (संवाद)

नहीं निकली धूप
कायमगंज। कभी धीमी तो कभी तेज बूंदाबांदी और हवाओं ने सर्दी का अहसास करवा दिया। मंगलवार दिन भर सूरज नहीं दिखा। बूंदाबांदी से बाजारों में आवाजाही भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो चुकी है।
टीपी चौराहा, सब्जी मंडी और मुख्य बाजारों में लोग ऊनी कपड़ों में नजर आए। स्कूली बच्चे भी स्वेटर पहनकर स्कूल पहुंचे। रात में गर्म कंबल भी निकाल लिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि चार-पांच दिनों में तापमान और गिरेगा। (संवाद)

फोटो- 34 कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे से बूंदाबांदी के बीच गुजरते लोग । संवाद- फोटो : संवाद

फोटो- 34 कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे से बूंदाबांदी के बीच गुजरते लोग । संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें