फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज में बनेगा रेलवे विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
electricity wire
विज्ञापन
कानपुर-मथुरा रेलमार्ग के विद्युुतीकरण के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। रेलवे का खुदागंज में पांच एमवीए के उपकेंद्र का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके बनने पर 2.52 करोड़ रुपये से कनेक्शन दिया जाएगा। इसका एस्टीमेट विद्युत वितरण निगम ने पास कर दिया है। इस धनराशि को जमा करने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक रेल विद्युतीकरण को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


कानपुर से मथुरा तक रेलमार्ग के विद्युतीकरण का काम चल रहा है। मथुरा व कानपुर से काम होता हुआ फर्रुखाबाद की ओर आ रहा है। इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन के लिए कंपिल में पांच एमवीए उपकेंद्र का निर्माण पहले से चल रहा है। इसके लिए कायमगंज लुधइया ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन बनाई जा रही है। अब खुदागंज काली नदी के पास दूसरा पांच एमवीए का उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके निर्माण की कवायद पूरी हो गई है। इस उपकेंद्र के लिए कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में बने ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन बनाई जाएगी। 

रेलवे के विद्युत उपकेंद्र को कनेक्शन दिए जाने के लिए रेल विद्युुतीकरण के मुख्य परियोजना निदेशक ने विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कानपुर को पत्र भेजा था। इस पर एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने 2 करोड़ 52 लाख 77 हजार 826 रुपये का एस्टीमेट बनाया है। इसमें सर्विस लाइन चार्ज, सिस्टम लोडिंग, जमानत राशि, मीटर की धनराशि, क्यूविकल की धनराशि, इंटालेशन चार्ज 18 फीसदी जीएसटी जोड़ा गया है। यह धनराशि जमा करने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक रेल विद्युतीकरण स्टेशन रोड चारबाग लखनऊ को भेजा गया है। ताकि एक माह में धनराशि जमा होने पर उपकेंद्र के लिए 33 केवी लाइन बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें