फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस का छापा, दो युवक पकड़े

विज्ञापन
गणेश प्रसाद स्ट्रीट में महिलाओं से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा, दो युवक हिरासत में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने घर में मौजूद दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। मकान मालकिन से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। हालांकि दो संदिग्ध युवतियां कुछ देर पहले ही घर से निकल गईं थीं।
शहर कोतवाली पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में एक मकान में सेक्स रैकेट चलता है। इस पर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी ने महिला पुलिस के साथ दोपहर 12 बजे छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले ही घर से दो युवतियां निकल चुकी थीं। पुलिस ने मकान को गली को दोनों तरफ से घेरा। अंदर घुसे, तो दो युवक मिल गए। कोतवाल दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चौकी प्रभारी ने घर में मौजूद मकान मालकिन से पूछताछ की। उसने बताया कि पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। मौके पर मिले एक युवक को औरैया निवासी अपना भाई और दूसरे को जेठ का पुत्र बताया। घर में मौजूद एक युवती ने उसका नाम बताते हुए जाति दूसरी बता दी। इस पर दरोगा ने मामला संदिग्ध बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घर में पहले भी सेक्स रैकेट को लेकर छापा मारा जा चुका है। जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें