फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में छापा मार आईपीएल का सट्टा पकड़ा, छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में छापा, आईपीएल का सट्टा पकड़ा, छह हिरासत में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में आईपीएल सट्टा पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस व एसओजी ने शुक्रवार रात छापे मारे। फतेहगढ़ में एलआईसी कार्यालय के पास एक घर से चार लोगों को दबोच लिया। वहां से बड़ी मात्रा में नगदी व कई मोबाइल बरामद हुए है। भीड़ के घेरने पर फोर्स ने खदेड़ दिया। आवास विकास कालोनी में एक घर से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर में आईपीएल के सट्टे की सूचना पर पुलिस ने शहर की आवास विकास कालोनी में एलआईसी कार्यालय के सामने वाली गली में स्थित एक घर में छापा मारा। यहां से दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। एसओजी ने फतेहगढ़ में एलआईसी कार्यालय के पास स्थित एक घर में छापा मारा। सट्टा लगाने वाले कई लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहां से बड़ी मात्रा में रुपये बरामद होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने कई मोबाइल भी वहां से कब्जे में लिए हैं। भीड़ देख एसओजी प्रभारी ने कोतवाली से फोर्स बुला ली। फोर्स ने लोगों को खदेड़ दिया। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से रुपये व मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें