फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से बुद्ध महोत्सव शुरू, धम्म यात्रा आज

विज्ञापन
धम्म लोको बुद्ध विहार में वंदना करते भंते। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सादगी के साथ बुद्ध महोत्सव शुरू, धम्म यात्रा आज
विज्ञापन

संकिसा। धम्मा लोको बुद्ध विहार में बुद्ध महोत्सव का विधायक सुशील शाक्य ने शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित की। धम्मा लोको बुद्ध विहार से शनिवार की सुबह आठ बजे बौद्ध स्तूप के लिए धम्म यात्रा शुरू होगी।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बुद्ध महोत्सव की औपचारिकताएं ही पूरी की जा रही हैं। धम्मा लोको बुध विहार के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने भी पूजा अर्चना की। डॉ. धम्मपाल थैरो ने सभी को बुद्ध वंदना कराई। इस मौके पर संगतीर्थ, बौद्ध रतन, महामान, सीलरतन, चंद्रकीर्ति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक कर्मवीर शाक्य ने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे धम्मा लोको बुध विहार से धम्म यात्रा शुरू होकर बौद्ध स्तूप तक जाएगी। वहां स्तूप की पूजा अर्चना कर सभी बौद्ध अनुयायी वापस बुध विहार आएंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें