फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वर्ष से करीब डेढ़ गुनी हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष से करीब डेढ़ गुनी हुई गेहूं की खरीद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में इस बार पिछले साल की तुलना में करीब डेढ़ गुनी गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। कुल 7990 किसानों से 33886.49 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। हालांकि 9691 किसानों ने पंजीकरण कराया था। 1701 किसान गेहूं नहीं बेच पाए।
जिले में बुधवार को शासन के आदेश पर सरकारी गेहूं की खरीद बंद हो गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद के लिए जिले में 41 क्रय केंद्र एक अप्रैल से खोले गए थे। इसमें खाद्य विभाग के 9, पीसीएफ के 31 व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल था।
विज्ञापन

15 जून तक खरीद के आदेश थे। पंचायत चुनाव में कम खरीद होने पर खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून की गई। हालांकि गेहूं भीगने की आशंका के चलते सिर्फ मंडियों में स्थित केंद्रों पर ही तौल की गई। इस बार खरीद का लक्ष्य निर्धारित न होने से किसानों को लाभ मिला। पिछले साल 4097 किसानों से 23109.34 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। इस बार किसानों की संख्या भी दो गुनी रही और गेहूं भी डेढ़ गुना खरीदा गया।
विज्ञापन

किस केंद्र पर कितनी हुई खरीद
केंद्र- किसान- गेहूं खरीद(मी.टन)
खाद्य विभाग- 2784- 11925.30
पीसीएफ- 4834- 20128.99
भा.खाद्य निगम- 372- 1832.20
-----------------------------------------------------------
कुल- 7990- 33886.49
----------------------------------------------------------
पांच वर्ष में सर्वाधिक हुई गेहूं की खरीद
डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इस बार सर्वाधिक गेहूं की खरीद की गई है। जिन किसानों ने टोकन लिया, उन सभी किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर तौला गया। गेहूं खरीद में अनियमितता पाए जाने पर पांच केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें