फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी से तमंचे के बल पर 70 हजार लूटे

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली में खड़े तिलक सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी से तमंचे के बल पर लूट
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से जा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी से दो लुटेेरों ने तमंचे के बल पर रुपये भरा थैला लूट लिया। दोनों लुटेरे बाइक पर तमंचा लहराते हुए भाग गए। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर जनपद की सीमा पर चेकिंग कराई।
गांव टिलिया ताजपुर निवासी तिलक सिंह उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 20 दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। इसके लिए तिलक सिंह ने बुधवार को 2.30 बजे स्टेट बैंक मोहम्मदाबाद से 70 हजार रुपये निकाले थे । वे रुपये थैले में रखकर साइकिल से घर जा रहे थे। जब वह लक्ष्मण सिंह के भट्ठे के आगे पहुंचे तभी पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे पहुंचे और उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

एक लुटेरे ने तिलक की कमर में तमंचा अड़ा दिया और गाली देने लगा। तभी दूसरे लुटेरे ने रुपये वाला थैला छीन लिया। इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक पर बैठकर तमंचा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

तिलक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि थैले में रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक की चेक बुकों सहित परिवार के लोगों के आधार कार्ड भी थे। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन कर वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर सीमाओं पर चेकिंग कराई। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें