फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंप खराब ,हजारों आवासों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के नलकूप का केबल व पंप खराब होने से 1296 घरों में पेयजल संकट गहरा गया। एक नलकूप के सहारे जलापूर्ति किए जाने से चंद देर में ही पानी की सप्लाई चली जाती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैवतपुर गढि़या कांशीराम कालोनी में 1296 आवास हैं। इन्हें पानी उपलब्ध कराने के लिए दो नलकूप लगाए गए हैं। मंगलवार को एक नंबर नलकूप की बोरिंग में जाने वाली केबल और पंप में खराबी आ गई। लिहाजा उसने काम करना बंद कर दिया। इससे सभी 1296 आवासों में पानी की आपूर्ति एक नलकूप से ही करनी पड़ रही है।
नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को सुबह चंद देर पानी की आपूर्ति हो सकी। लिहाजा लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर रहे। सबसे बड़ी दिक्कत पीने के पानी की रही। बड़ी संख्या में बाशिंदे मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरते दिखे।
विज्ञापन

जोन प्रभारी उवैश खां ने बताया कि नलकूप खुलवा दिया है। एक स्थान पर केबल कटा निकला और नलकूप के पंप में छेद हो गया था। लिहाजा उसकी मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार को भरपूर पेयजलापूर्ति होने की उम्मीद है। एक नलकूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें