फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से निरोग रहने के सीखे गुर

विज्ञापन
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में योगा करते विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, राजपूताना ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। जिले के प्रभारी मंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने योग दिवस के कार्यक्रमों में भागीदारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान दीप जलाकर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां मौजूद लोगों ने कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, और सूर्य नमस्कार आदि का योगाभ्यास किया। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि आज पूरे सभी जगह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
प्रदूषण से बचने एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास जरूर करें। प्रतिदिन 30 मिनट से एक घंटा योगा को अवश्य दें। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि बिगड़ती जीवन शैली को सही करने का बहुत अच्छा उपाय योग है। सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र पैंसिया, सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीपीओ भारत प्रसाद, डीपीआरओ अमित त्यागी और डीएसटीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर गेस्ट हाउस में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और जनशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डाक्टर हरिदत्त द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा अमृतपुर विधानसभा, कायमगंज विधानसभा और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अलग अलग योग के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
उधर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा प्राचार्य डा.एचएन डे, डा. अंकुर सक्सेना एवं डा. वीएम गुप्ता ने कॉलेज के अस्पताल परिसर में भविष्य के चिकित्सकों को योग कराया।
चेयरमैन डॉ.जितेन्द्र सिंह एवं डा.अनीता रंजन ने कॉलेज स्टाफ को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उधर डा. अनार सिंह आयुर्वेदिक कालेज में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर कुंवर अंचल सिंह, प्राचार्य प्रो. एनके वाजपेयी आदि रहे। उधर जिला कारागार में भी योग कराया गया। इसमें जिल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें