फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकराकर युवक गिरा, डीसीएम से कुचलकर मौत

विज्ञापन
सुमित का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक गाय से टकराने से युवक सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आई डीसीएम उसको कुचलते हुए निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी सुमित कुमार पुत्र रतन लाल की बहन आरती कमालगंज नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार सुबह सुमित बाइक से कमालगंज नगर पंचायत किसी काम से बहन से मिलने जा रहा था। इस बीच रखा चौराहे के पास काश्तार कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क पर अचानक एक गाय आ गई।
इससे बाइक गाय से टकरा गई और सुमित बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आई डीसीएम उसे कुचलते हुए निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया। सुमित के एक बेटा है। पत्नी कल्पना, मां आशा देवी व पिता रो-रोकर बेहाल हो गए। सुमित के चाचा विनय कुमार ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें