फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उन्नत विधियों व तकनीक की जानकारी दी

Sun, 23 Nov 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फ़ोटो:12 मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में प्रदर्शित मॉडलों के विषय में छत्रों से जानकारी लेतीं ल
विज्ञापन
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के समापन दिवस पर आधुनिक औषधीय तकनीक सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें लखनऊ की सहायक प्रोफेसर ने कहा कि आयुर्वेदिक व हर्बल दबाओं को तैयार करने में गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने उन्नत विधियों व तकनीक की जानकारी दी।

फार्मेसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों से संवाद हुआ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की सहायक प्रोफेसर डाॅ. अमृता यादव ने हाई परफॉर्मेंस थिन लेयर क्रोमैटोग्राफी की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि एचपीटीएलसी ने औषधीय अनुसंधान, गुणवत्ता नियंत्रण और विश्लेषण में नवीन संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह जटिल मिश्रणों को अलग करने, पहचानने और उनकी मात्रा निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण तकनीक है। बदलते दौर में आयुर्वेदिक व हर्बल दवाओं व सामग्री का वैश्विक महत्व बढ़ रहा है।
विज्ञापन

डीन डाॅ. बिन्दु राठौर ने अतिथि विशेषज्ञों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फार्मेसी छात्रों ने मॉडल भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर पुष्पेन्द्र बरदिया, रिंकेश कुमार, सुमित कुमार, विवेक आर्य, डाॅ. नेहा सिंह, महेन्द्र शर्मा, सूर्यकांत शुक्ला, अनीश, मेघा, जयंत मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें