फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महासभा ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
तहसील तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते मुस्लिम महासभा के लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चीन से खूनी संघर्ष में 20 जवानों की शहादत पर मुस्लिम महासभा ने आक्रोश जताए हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ता तहसील तिराहे पर सोमवार दोपहर तीन बजे एकत्रित हुए। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष मो. मेराजउद्दीन ने कहा कि चीन नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। देश सेना के साथ है। चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर फरीद खान जीशान अली, डा. रफीक, अंसुम खान, माहिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें