फर्रुखाबाद। एआरपी पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया में बीस में से सात शिक्षक चयनित हुए हैं। इनको ब्लाक संसाधन केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं। नियुक्ति पत्र अभी जारी होना है। 18 एआरपी पदों के लिए 26 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें से 20 शिक्षक लिखित व माइक्रोटीचिंग परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 11 शिक्षक फेल हो गए। पास हुए नौ शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
आठ शिक्षक साक्षात्कार में उपस्थित हुए। एक शिक्षक अनुपस्थित रहे। आठ शिक्षकों में से सात ने साक्षात्कार पास कर लिया और एक शिक्षक फेल हो गए। पास हुए शिक्षकों में पूनम को बढ़पुर बीआरसी, सुमन लता, ब्रह्मानंद की नगर क्षेत्र, प्रदीप चतुुर्वेदी व धनपाल सिंह की मोहम्मदाबाद बीआरसी, संदीप वर्धन की कायमगंज व पंकज कुमार की नवाबगंज बीआरसी में तैनाती की गई है।
11 पद रिक्त हैं। इन पर जल्द चयन किया जाएगा। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि चयनित एआरपी को जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।