फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बार के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 21.35 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में बार के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 21.35 करोड़ की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने कुर्क कर ली। कमालगंज के इंटर कॉलेज को कुर्क कर डीआईओएस को प्रशासक नियुक्त किया गया। पुलिस व प्रशासन अब तक संजीव पारिया की 36.55 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर चुका है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में रंगदारी मांगने के मुकदमे में शाहजहांपुर जेल में बंद), मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे (वर्तमान में जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मथुरा जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे), कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट गांव बहादुरपुर निवासी वकील शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू (वर्तमान में गैंगस्टर के मुकदमे में फतेहगढ़ जिला जेल में बंद) के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि गैंगलीडर संजीव पारिया की अगुवाई में इन लोगों ने आपराधिक वारदात को अंजाम देकर धन अर्जित किया। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन ने संजीव पारिया की 36.55 करोड़ की संपत्ति का आकलन किया था। होली से पहले डीएम डॉ वीके सिंह ने संजीव पारिया की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में संजीव पारिया की 15.20 करोड़ की संपत्ति 23 मार्च को कुर्क की गई थी। होली के त्योहार के चलते कार्रवाई को रोक दिया गया था। गुरुवार को तहसीलदार सदर की अगुवाई में मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई दरवाजा में डुगडुगी पिटवाकर संजीव पारिया व उनके परिजनों के आठ प्लाट, शहर कोतवाली क्षेत्र में धर्मशाला की दुकानें, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजाजा में मकान, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाउद में सोनी पारिया पब्लिक स्कूल को कुर्क कर लिया। पठन-पाठन का कार्य बाधित नहीं हो इसके लिए डीएम के आदेश पर डीआईओएस को स्कूल का प्रशासक नियुक्त किया गया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर में संजीव पारिया व उनके परिजनों के नाम दर्ज कर कृषि भूमि को जब्त कर अमृतपुर तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया। एसओ मऊदरवाजा अमित गंगवार ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी संजीव पारिया व उनके परिजनों की गुरुवार को 16 संपत्तियां कुर्क की गई। उनकी बाजारू कीमत 21.35 करोड़ रुपये है। संजीव परिया व परिजनों की 36.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें