फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी गारंटी कानून को प्रभावित कर पूंजीवाद को बढ़ावा : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में शुक्रवार को हुई भारतीय किसान यूनियन महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शासन व प्रशासन को घेरते हुए चेतावनी दी। कहा कि एमएसपी गारंटी कानून को प्रभावित कर पूंजीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी नेताओं के इशारे पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राजनीतिक सिस्टम में अधिकारी कुछ भी करें। किसान, मजदूर व आदिवासियों का उत्पीड़न हुआ तो फिर आंदोलन होगा। कहा कि सरकार की पॉलिसी है किसान का अनाज व उत्पाद दिन में बिकेगा, लेकिन जमीन का बैनामा रात के अंधेरे में कराया जा रहा है। चेन्नई कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्ता पक्ष व विपक्ष एमएसपी गारंटी कानून प्रभावित करने के पक्ष में है। देश में सब कुछ खत्म कर बड़ी कंपनियों का कब्जा होगा। जिस किसान ने वर्ष 2050 तक भूमि बचा ली, वही किसान सक्षम होगा। सरकारी हिंदू-मुस्लिम कर रही है। पूंजीवाद और कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए 15 वर्ष में वाहन कंडम घोषित कर रही है। जबकि अधिकारियों के वाहनों के इंश्योरेंस भी नहीं हैं।

संगठन से अधिकारी वार्ता कर समस्याएं निपटाएं
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रशासन के अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर स्थानीय मुद्दे हर करे। मंडी में किसानों का 50 किलो आलू लेकर 47 किलो के दाम दिये जा रहे हैं। यह कब तक चलेगा। उन्होंने किसानों को आय बढ़ाने के लिए नशा व कंपनी की खाद्य वस्तुओं को छोड़कर मोटा अनाज, फल, जूस आदि खाने की सलाह दी। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार की वन नेशन वन इलेक्शन की बात ठीक है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा की भी एक समाज होनी चाहिए। पूरे देश के सरकारी व निजी स्कूलों में सभी कक्षाओं का स्लेबस भी एक ही कराना चाहिए। सरदार अजीत सिंह, राजपाल शर्मा, अजय कटियार, प्रभाकांत मिश्रा, अरविंद शाक्य ने भी विचार रखे। इस दौरान मंडी में एसडीएम गजराज सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें