फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दुकानें बनने तक आढ़तियों को न हटाने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने आए व्यापारी नेता व आढ़ती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से सटी अर्राहपहाड़पुर सब्जी मंडी में 75 आढ़तियों को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस मंडी सचिव ने दिया था। सोमवार को अतिक्रमण हटाया जाना था। इसके चलते सुबह मंडी के आढ़तियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मंडी में दुकानों का निर्माण न होने तक बेदखल न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अर्रापहाड़पुर मंडी के करीब एक दर्जन से अधिक आढ़ती सुबह व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वह सभी लाइसेंसी आढ़ती हैं। उन्हें नोटिस देकर अवैध कब्जेदार घोषित कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। तिकोना मंडी से जब वह लोग अर्राहपहाड़पुर मंडी में पहुंचे थे तब मात्र 25 दुकानें बनी थीं। जबकि करीब 100 आढ़ती थे।
चिह्नित स्थानों पर टट्टर लगाकर कारोबार कर लाखों रुपये मंडी शुल्क दे रहे हैं। कई बार मांग के बावजूद दुकानों का निर्माण कराने पर ध्यान नहीं दिया गया। आढ़तियों ने नई दुकानों का निर्माण न होने तक अपने स्थानों से न हटाए जाने की मांग की। वहीं रास्ते में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने व नया लाइसेंस जारी न करने की मांग की। ज्ञापन पर अभय प्रताप, योगेश कुमार, सुरेंद्र यादव, सरफुद्दीन, गोपाल दास, अतुल शाक्य आदि के हस्ताक्षर हैं। मंडी सचिव डा. दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि जो दुकानें बनी हैं उन्हें आढ़तियों के नाम आवंटित किया जा चुका है। खाली जगह में लाइसेंसी आढ़ती व्यापार कर सकते हैं लेकिन आवंटन न होने से वह अतिक्रमण या कब्जा नहीं कर सकते। अतिक्रमण हर कीमत पर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें