कड़ाके की सर्दी में स्कूल बंद रखने का फरमान बेअसर है। इंटर व मान्यता
प्राप्त प्राइमरी स्कूल खुलने से बच्चे कंपकंपाते हुए बुधवार को स्कूल
पहुंचे। टीन शेड के नीचे बैठकर शिक्षण के दौरान बच्चे सर्दी से बेहाल बने
रहे।
कड़ाके की सर्दी में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान के आदेश पर जिला
विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने एक जनवरी तक इंटर कालेजों का अवकाश घोषित
कर दिया था। इसके बाद भी मंगलवार को इंटर कालेज व मान्यता प्राप्त प्राइमरी
स्कूल खुले रहे। धूप न निकलने और गलन से सुबह सर्दी से ठिठुरते हुए बच्चे
स्कूल पहुंचे। मान्यता प्राप्त कई स्कूलों मेें टीन शेड के नीचे बच्चों को
बैठाकर शिक्षण कार्य कराया जाता है।
सर्दी में टीन शेड के नीचे बैठकर
शिक्षण कार्य के दौरान बच्चे सर्दी से बेहाल रहे। स्कूल बंद रखने का फरमान
स्कूल प्रशासन पर बेअसर साबित हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने
बताया कि स्कूल खुलने की जानकारी मिली थी। जो स्कूल खुले थे, उनके
प्रधानाचार्य और प्रबंधक से स्कूल बंद रखने को कह दिया गया है। बुधवार से
अगर कोई स्कूल खुलता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।