फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल इमरजेंसी से मरीज ले जा रहीं निजी एंबुलेंस

Sun, 14 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-22,लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर मरीज के इंतजार में खड़ी निजी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल से निजी अस्पतालों को मरीज ले जाने का खेल जारी है। शनिवार को भी इमरजेंसी गेट पर खड़ी निजी एंबुलेंस के चालक ने बताया कि उसे मरीज ले जाने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद लोहिया अस्पताल से मरीज निजी अस्पतालों को भेजने का सिलसिला थमा नहीं है। शनिवार शाम लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के गेट पर 108 एंबुलेंस से एक मरीज लाया गया। उससे पहले ही वहां निजी एंबुलेंस मरीज बैठाने के लिए खिड़की खोले तैयार खड़ी थी। पूछने पर चालक ने बताया कि उसे 300 रुपये किराया तय कर बुलाया गया है।
आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज को लेकर जाना है। फोटो खिंचते ही लोहिया अस्पताल का कर्मचारी निजी एंबुलेंस चालक को हड़काने लगा। कहा कि यहां से मरीज ले जाने के लिए किसने बुलाया।
विज्ञापन

इसी के बाद चालक भी चुप्पी साध गया। फिलहाल वह भगाने के बावजूद वहां से नहीं गया। सूत्रों की मानें तो कुछ देर बाद निजी एंबुलेंस चालक लोहिया अस्पताल के मरीज को लेकर निजी अस्पताल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें