फोटो-07,फर्रुखाबाद बस अड्डे पर झाड़ू लगाते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,सांसद मुकेश राजपूत व अधिका
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया।
इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प लेना ही उनके लिए सच्ची शुभकामना है। मंत्री ने मध्यप्रदेश के धार जिले में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा और उनका संदेश सुना।
इस दौरान पर्यटन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक व जिले के आलाधिकारी बस अड्डे पर पहुंचे और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा दोअक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौजूद रहीं।