फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिले के पांच नए मार्गों पर रोडवेज बसें चलाने की तैयारी

Wed, 28 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम कुछ ही दिनों में पांच नए मार्गों पर बसें चलाने की तैयारी में जुटा है। गुरुगांव के बाद अब खाटू श्याम के लिए दो बसों के परमिट मांगे गए हैं। शाम साढ़े पांच बजे के बाद बदायूं के लिए कोई बस सेवा नहीं है। लिहाजा सात बजे एक बस बदायूं होकर दिल्ली जाएगी। इसके अलावा औरैया, कड़हर, हरपालपुर के लिए भी बसें चलानी की तैयारी की जा रही है। इससे जिले की जनता को खासा फायदा होगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में अहम स्थान रखने वाले गुरुगांव के लिए दिसंबर में दो बसों के परमिट मांगने के बाद डिपो स्तर से खाटू श्याम के लिए दो बसों के परमिट मांगे गए हैं। जिले में बड़ी संख्या में लोगों का खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। इसके अलावा बदायूं के लिए शाम साढ़े पांच बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है। राजेपुर में तक रात सात बजे तक टेंपो मिल जाते हैं, मगर अमृतपुर, जरियनपुर, मिर्जापुर, कलान, उसावां, म्याऊ, अलापुर और बदायूं के यात्रियों को बस अड्डा पर ही रात गुजारनी पड़ती थी। अब बदायूं के लिए शाम सात बजे एक बस रवाना होगी। यह बस बदायूं होकर दिल्ली के लिए चली जाएगी। यही नहीं एक बस रात में अमृतपुर रोकी जाएगी। वहां से फर्रुखाबाद होकर यह बस औरैया रवाना होगी। कई साल पहले चलने के बाद बंद हो चुकी कड़हर की बस को दोबारा चलाने के लिए भी पत्र लिखने की तैयारी है। इस बस को मैनपुरी से जोड़ा जाएगा। एक बस फर्रुखाबाद, हरपालपुर दिल्ली के बीच चलेगी। पांच बसें चलने से दूरदराज के यात्रियों को खासा फायदा होगा। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि खाटूश्याम को परमिट मांगे गए हैं। बदायूं होकर दिल्ली की बस एक फरवरी से चलाने की तैयारी है। अन्य बसें भी शीघ्र चलाने का प्रयास कर रहे हैं। कड़हर के लिए रोड के हालातों का सर्वे कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें