फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर व दुकानों की कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
कायमगंज रेलवे स्टेशन के सामने मुनादी के साथ दुकानों पर नोटिस चस्पा करता पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर से सटे गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक बिलाल की हत्या का मुख्य आरोपी समी तीन माह से फरार है। उसकी गिरफ्तारी न हो पाने पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ने समी के आवास व दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने दुकानों से लेकर घर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक बिलाल खां की 31 अगस्त को चचेरे भाई ने जमीन की रंजिश में सुपारी देकर हत्या करा दी थी। पिता ने भतीजे समी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव टुआमई निवासी रामऔतार यादव को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसके बाद 4 अक्तूबर को अलीगंज रोड गांव बलीपुर के सामने राहुल यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें चौकी प्रभारी दिनेश भारती व स्वाट टीम के सिपाही सचेंद्र सिंह घायल हुए थे। आरोपी सौरभ व देवेंद्र अलीगढ़ में हाजिर हो गए थे। इस हत्याकांड में समी, अंशुल, भूरा उर्फ शिवकुमार व आशीष यादव अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनय राय ने समी की कुर्की के लिए न्यायालय से नोटिस ले लिया। शनिवार को इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी दिनेश भारती पुलिस फोर्स के साथ समी की स्टेशन के सामने बनी 6 दुकानों पर पहुंचे, सभी दुकानों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया।
साथ ही बैंड बाजे के साथ मुनादी कराई। समी के कमरे पर नोटिस चस्पा कर गांव में भी बैंड बाजे के साथ मुनादी कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यायालय से आदेश मिलने के बाद हत्यारोपी के यहां कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें