फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग कर गर्भवती को मारपीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर गर्भवती को मारपीट कर निकाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचायत करने पहुंचे माता पिता को जान से मारने की धमकी दी।
मोहम्मदाबाद के गांव ऊगरपुर निवासी पूनम ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसमें बताया कि राजस्थान जनपद टोंक थाना दसवास के गांव करेडा बुजुुर्ग निवासी कैलाश चौधरी से 7 फरवरी को शादी हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन दहेज में रुपये व जेवर की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर उसके पिता रामदास व मां सहित परिवार के अन्य लोग पंचायत करने के लिए ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान ससुरालीजनों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वह गर्भवती थी, उसको भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी ने इस मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें