फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पति के साथ किराए के मकान में रह रही गर्भवती ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पति काम पर गया था। सूचना पर पुलिस और फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस शव उतारने के लिए मायके वालों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव महलई निवासी दीपू सेंट्रल जेल के पास स्थित पेट्रोल पंप के मालिक का ट्रैक्टर चलाता है। वह नरायनपुर गांव की मुन्नी देवी के मकान में किराए पर रहता है। सोमवार सुबह दीपू काम पर चला गया था। घर में पत्नी पत्नी भारती (21) थी। साढ़े 11 बजे मकान मालिक मुन्नी मुख्य गेट पर बाहर से कुंडी लगाकर काम से चली गईं। दोपहर बाद दीपू खाना खाने घर आया तो कमरे की कुंडी नहीं खुली। खिड़की से देखा तो पत्नी दुपट्टे से बने फंदे पर पंखे के कुंडे पर लटकी थी। सूचना पर आईटीआई चौकी पुलिस पहुंच गई।
दीपू ने बताया कि पत्नी छह माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी है। उनके आने पर दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा जाएगा। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें