फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक रिकार्ड मिलने पर पीआरडी जवान होंगे आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक रिकार्ड मिलने पर पीआरडी जवान होंगे बाहर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पीआरडी जवानों का आपराधिक रिकार्ड मिलने पर उन्हें प्रांतीय रक्षक दल से बाहर कर दिया जाएगा। इसके लिए एसपी के आदेश पर थानों से पीआरडी जवानों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानूून व्यवस्था) अजातशत्रु शाही ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशक को पीआरडी जवानों का थानों से सत्यापन कराने का आदेश दिया है। कहा कि पीआरडी जवानों के विरुद्ध थानों में मुकदमे दर्ज होने की शिकायतें मिल रही हैं। जिन जवानों के खिलाफ थानों में मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें ड्यूटी पर न लगाया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें प्रांतीय रक्षक दल से निकाला जाए। वहीं न्यायालय से दोष सिद्ध पीआरडी जवानों को तत्काल निकालने के आदेश दिए हैं। उन्होंने थानों से सत्यापन कराकर इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से सभी थानाध्यक्षों को पीआरडी जवानों के आपराधिक रिकार्ड का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी आलोक माहेश्वरी ने बताया कि जनपद में 430 पीआरडी जवान हैं। इनका मार्च तक सत्यापन पूरा करने के आदेश हैं। आपराधिक रिकार्ड मिलने पर संबंधित को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें