फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में लगेंगे पीएम स्वनिधि रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरों में लगेंगे शिविर, ऋण लें ठेली वाले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पीएम स्वनिधि योजना से नगर पालिका और नगर पंचायतों में ठेली, खोमचे वालों को 10 हजार रुपये ऋण देने के लिए एक से छह मार्च तक शिविर लगाए जाएंगे। निकायों में पंजीकृत ठेली, खोमचे वाले अपनी नगर पालिक और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगने वाले शिविरों में जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। समस्याओं और जानकारी के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों से मिल भी सकते हैं। पालिका, नगर पंचायतों के ईओ सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10907 ठेली-खोमचे वालों को ऋण देने का लक्ष्य है। बैंक अभी तक 4500 ठेली खोमचे वालों को ऋण मुहैया करा पाए हैं। बैंकों की उदासीनता के चलते मुख्य सचिव ने डीएम मानवेंद्र सिंह को सभी नगरों (नगर पालिका/नगर पंचायतों) में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। शिविर एक से छह मार्च तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए डीएम ने पर्यवेक्षण अधिकारी और नोडल अधिकारी भी लगाए दिए हैं। एडीएम विवेक कुमार श्रीवास्तव को पर्यवेक्षण अधिकारी और पीओ डूडा सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी बनाए गए हैं। एडीएम ने बताया कि ठेली खोमचे वालों को 10 हजार रुपये का ऋण जाएगा। नगरों में ठेली, खोमचे लगाने वाले शिविर में आकर ऋण ले सकते हैं।
विज्ञापन

शिविर में पंजीयन भी होंगे
नगरीय निकायों में ठेली खोमचा लगाने वालों का नगर पालिका, नगर पालिका कार्यालय में पंजीयन होना भी जरूरी है। सभी निकायों में अभी तक 8943 ठेली खोमचे वालों का ही पंजीकरण हो पाया है। शिविरों में ठेली, खोमचे वालों के पंजीयन भी किए जाएंगे। पंजीयन के लिए ठेली, खोमचे वालों को बैंक पासबुक, आधारकार्ड की फोटो कापी और अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
कौन कहां का नोडल अधिकारी
नगर पालिका फर्रुखाबाद : सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नोडल अधिकारी और ईओ रविंद्र कुमार सहायक नोडल अधिकारी।
नगर पालिका कायमगंज : एसडीएम नरेंद्र कुमार नोडल अधिाकरी और ईओ सीमा तोमर सहायक नोडल अधिकारी।
नगर पंचायत कमालगंज : एसडीएम सदर अनिल कुमार नोडल अधिकारी और ईओ मुन्ना कुमार सहायक नोडल अधिकारी।
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद : तहसीलदार सदर राजू कुमार नोडल अधिकारी, ईओ शैलेंद्र कुमार सहायक नोडल अधिकारी।
नगर पंचायत शमसाबाद : तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार नोडल अधिकारी, ईओ आशीष कुमार सहायक नोडल अधिकारी।
नगर पंचायत कंपिल : न्यायिक तहसीलदार भूपाल सिंह नोडल अधिकारी, ईओ सीमा तोमर सहायक नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें