फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
एंबुलेंस का गेट खोलने की को​​शिश करता चालक। - फोटो : एंबुलेंस का गेट खोलने की को​​शिश करता चालक।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेले में एक एक ट्रैक्टर ने पीआरजी जवान को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वह एक माह से मेले में ड्यूटी पर तैनात था। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कमालगंज थानेे के गांव पिथूपुर मेंहदिया निवासी नत्थूलाल (55) पीआरडी में तैनात हैं। वह एक माह से मेला रामनगरिया में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार को उनकी तैनाती एक नंबर सीढ़़ी पर थी। शाम करीब चार बजे एक ट्रैक्टर ढलान पर तेज रफ्तार से जा रहा था। चालक ने ड्यूटी कर रहे नत्थूलाल को टक्कर मार दी। पहिया पैरों से होकर सीने तक पहुंच गया। गंभीर हालत में उन्हें मेला के अस्पताल ले जाया गया।
करीब आधा घंटे बाद एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। रास्ते में ही नत्थूलाल की मौत हो गई। उनके साथ बेटी शशी, पत्नी सूरजवती का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

-

- गेट खुलने व बीपी मशीन लाने में लगे 30 मिनट
मेला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं। घायल पीआरडी को लोहिया अस्पताल लाने के लिए खड़ी एंबुलेंस का गेट 20 मिनट में खुल सका। यही नहीं बीपी मशीन भी दूसरे अस्पताल से लाई गई। इस दौरान 30 घंटे तक पीआरडी जवान तड़पता रहा। लोहिया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं।

बीपी मशीन तुरंत आ गई थी, गेट खुलने की जानकारी नहीं
मेला अस्पताल के डॉ. रविरतन ने बताया कि बीपी मशीन पास के ही कमरे में रखी थी। उसे तुरंत ही मंगवा लिया गया था। एंबुलेंस का गेट खुलने में देरी हुई, इसकी जानकारी नहीं है। वह चालक से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें