फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यीशु मसीह से देश में शांति व खुशहाली की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के गिरजाघरों में बुधवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। प्रार्थना सभाएं कर पादरियों ने विश्व कल्याण की कामना की। मसीह समाज के लोगों ने गले मिलकर व किस करके एक दूसरे को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दीं। सीएनआइ चर्च बढ़पुर में एक बप्तिस्मा (नामकरण संस्कार) हुआ।
विज्ञापन

क्रिसमस-डे को लेकर सुबह से ही सीएनआइ चर्च बढ़पुर में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के सामने सिर झुकाकर प्रार्थना की। युवक-युवतियों ने गीत भी गाए। पादरी मनोज कुमार ने प्रार्थना कर देश में शांति व खुशहाली की कामना की।
पादरी ने गौरव एविल व उनकी पत्नी मोरिना एविल के बच्चे फैड्रिक एविल का बप्तिस्मा (नामकरण संस्कार) किया। पादरी ने कहा कि सभी लोग प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलें। वहीं सीएनआइ सिटी चर्च व सीएनआइ रखा चर्च में पादरी स्टीफन मसीह ने प्रार्थना की। इस अवसर पर जार्डन राज, विजय पाल, सुधीर सहाय, योगी दयाल, जूलियस लाल, राजीव केलाल, पारुल फ्रेंकलिन, मोरिना एविल, जगदीश लाल व अनुराग मल आदि रहे।
विज्ञापन







मेले का बच्चों जमकर उठाया लुत्फ
फर्रुखाबाद। सीएनआई चर्च बढ़पुर के पास स्थित चर्च मैदान में दोपहर बाद मेला लगाया गया। मेले में लोगों ने पहुंचकर जमकर आनंद लिया। बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया तो बड़ों ने चाट-पकौड़ी आदि का स्वाद चखा। खिलौने आदि भी बच्चे खरीद रहे थे।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें