फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरारी में प्रसव केंद्र न होने से डीएम नाराज

विज्ञापन
कमालगंज की पीएचसी जरारी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जरारी में प्रसव केंद्र न होने से डीएम नाराज
विज्ञापन

कमालगंज। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी में लगे जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। 20 हजार से अधिक आबादी वाले गांव के अस्पताल में ओपीडी के बाद किसी स्वास्थ्य कर्मचारी के न रुकने व प्रसव केंद्र न होने पर नाराज हुए। पीएचसी गदनपुर तुर्रा के निकट एएनएम केंद्र परिसर में ग्रामीणों के पशु बंधे देखकर उन्होंने पशुओं को परिसर से न हटाने पर रिपोर्ट की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह रविवार को रजीपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पहुंचे। वहां ताला पड़ा मिला। वहां ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात एएनएम लंबे समय से प्रसूति अवकाश पर है। साफ-सफाई भी नहीं होती। संपर्क मार्ग भी ठीक नहीं था। अमर उजाला ने भी 12 मार्च को रजीपुर के अस्पताल की बदहाली पर समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी पहुंचे। जन आरोग्य मेले में मौजूद डॉ. जमीरउद्दीन व डॉ. जुबैर आदि से जानकारी ली। दो साल से प्रसव की सुविधा न होने व अस्पताल समय के बाद किसी कर्मचारी के न ठहरने से वह नाराज हुए। क्षेत्र पंचायत द्वारा पीएचसी का कराए जा रहे सुंदरीकरण के काम को भी देखा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल से कहा कि बाउंड्रीवाल की मरम्मत के निर्देश ठेकेदार को निर्देश दिए। जिससे बाहरी लोग कूद कर अंदर न आ सकें। मैदान की सफाई व पौधरोपण कराने को कहा। एएनएम केंद्र क्षतिग्रस्त मिलने पर डीएम ने नीलामी कराकर ध्वस्त कराने के बीडीओ को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें