फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तालाब में डूबने से प्रधान पुत्र की मौत, परिजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर से निकले प्रधान पुत्र का शव सामने स्थित तालाब में पड़ा मिला। आनन फानन परिजनों ने बालक को तालाब से निकाला और निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। बालक संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में गिरा।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के गांव पंजूखिरिया निवासी सर्वेश कुमार ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे सर्वेश का पुत्र विशाल (5) घर से मोबाइल लेकर बाहर निकला। फिर उसका पता नहीं चला। शाम करीब सवा सात बजे परिजनों ने विशाल की खोजबीन शुरू की। करीब 7.30 बजे लोगों ने विशाल को घर के सामने स्थित तालाब में पड़ा देखा।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विशाल को बाहर निकाला। आनन फानन निजी वाहन से उसे फर्रुखाबाद शहर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। शव घर आते ही मां संध्या देवी, बहन शालिनी (13) व पल्लवी (8) बिलखने लगीं।
विज्ञापन


चाचा अवधेश ने बताया कि शाम को गांव में बिजली न होने से अंधेरा था। भतीजा तालाब में कब और कैसे गिरा इसकी जानकारी नहीं है। खोजबीन के दौरान वह करीब चार फीट गहरे पानी में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। शुक्रवार को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। जहानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें