फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों का थाना दूसरे जिले का, नहीं होती रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। जिले की चार ग्राम पंचायतों का थानाक्षेत्र शाहजहांपुर जिले का मिर्जापुर है। इन ग्राम पंचायतों में होने वाली घटनाओं की मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती, बड़ी घटना होने पर कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जब कहीं रिपोर्ट दर्ज होती है। इससे परेशान ग्राम प्रधानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थाना क्षेत्र शमसाबाद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सभा शरीफपुर, भगवावनपुर, गुटैटी दक्षिण और बांसखेड़ा शमसाबाद क्षेत्र की सीमा पर बसे हैं। यह ग्राम पंचायतें शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में आती हैं और इनकी तहसील कायमगंज है। विकास व राज्य के सभी कार्य शमसाबाद ब्लाक और कायमगंज तहसील में होते हैं, लेकिन आपराधिक घटना होने पर शमसाबाद थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है।
इन चारों ग्राम पंचायतों के मजरा शमसाबाद थाना क्षेत्र में न होकर शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में आते हैं। इन ग्राम पंचायतों में आपराधिक घटनाएं होने पर ग्रामीणों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मिर्जापुर थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

बड़ी घटनाओं की रिपोर्ट बमुश्किल लिखी जाती है, लेकिन छोटी घटनाओं की शिकायत करने पर टरका दिया जाता है। इस समस्या को लेकर बांसखेड़ा के प्रधान जुबेर खान, भगवानपुर की प्रधान रुचि, शरीफपुर के प्रधान पर्वत सिंह व प्रधान रामपाल यादव ने शनिवार को तहसील कायमगंज में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
प्रधानों ने कहा कि चोरी, मारपीट, चेन लूट जैसी घटना होने पर उनकी रिपोर्ट मिर्जापुर थाने में नहीं लिखी जाती है। मिर्जापुर थाने की पुलिस कहती है कि ब्लाक शमसाबाद और तहसील कायमगंज है जो फर्रुखाबाद जिले में आता है, वहीं जाकर रिपोर्ट भी लिखाया करो। बड़ी घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए भी कई बार थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्रधानों ने मिर्जापुर की जगह शमसाबाद थानाक्षेत्र में चारों ग्राम पंचायतों को शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें