फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से मृतकों के नाम भुगतान में प्रधान सहित तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सरह में मनरेगा कार्यों में दिवंगतों के नाम भुगतान करने के मामले की जांच में शिकायत सही मिली। मामले में दोषी प्रधान, रोजगार सेवक व मेट को रिकवरी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सरह निवासी गोविंद सहित करीब 50 ग्रामीणों ने डीएम से 24 जुलाई को शिकायत की थी कि गांव में मनरेगा से चकरोड निर्माण के नाम पर दो लाख 16648 रुपये भुगतान किया गया है। इसमें मृतक मेघनाथ व कुन्ने की मस्टर रोल पर पांच दिन की हाजिरी चढ़ाकर 1020-1020 रुपये उनके खाते में भुगतान कर दिया गया।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए। बीडीओ गगनदीप सिंह ने जिलाधिकारी को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार ने जांच कर उन्हें बताया कि ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व मेट की मिलीभगत से मृतकों के खाते में गलत भुगतान किया गया है। इसके लिए तीनों को रिकवरी नोटिस जारी कर दिया गया है। बीडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि मनरेगा में फर्जी भुगतान के मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें