फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 400 केवी सोलर उपकेंद्र से दो जनपदों में आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
फोटो-3 नवाबगंज के गांव उखरा में बना 400केवी उपकेंद्र। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र के गांव उखरा में 926 करोड़ रुपये की लागत से बने 400 केवी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब जिले में लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। कन्नौज के उपभोक्ताओं को भी बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन


ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर-2 योजना के तहत उखरा में 400 केवी क्षमता का उपकेंद्र बनाया गया है। इस उपकेंद्र को बुंदेलखंड के सोलर प्लांट से जोड़ा गया। इसके लिए बदायूं से 255 टॉवर की 96.5 किमी लंबी 400 केवी लाइन व इटावा के महेबा से 435 टावर की 154 किमी लंबी लाइन खींची गई है। उपकेंद्र पर 500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर व 160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए। इस उपकेंद्र को महेबा व बदायूं से बिजली मिलेगी। 132 केवी ट्रांसमिशन फतेहगढ़ के सहायक अभियंता हरिवंश कुंतल ने बताया कि 400 केवी उपकेंद्र से 220 केवी निसाई, नीबकरोरी व छिबरामऊ को आपूर्ति दी जा रही है।
220 केवी उपकेंद्र निसाई व नीबकराेरी से 132 केवी उपकेंद्र फतेहगढ़, नीबकरोरी व लुधईया को बिजली मिल रही है। 400 केवी उपकेंद्र से पूरे जनपद में आपूर्ति होने लगी है। फिलहाल लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या नहीं है। रोस्टर के हिसाब से निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


30 जून तक चालू होंगे शहर के दो उपकेंद्र
फर्रुखाबाद। शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए 33 केवी के दो उपकेंद्र बनाए गए हैं। जसमई व सेंट्रल जेल चौराहा उपकेंद्र का काम इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। इससे शहर में ओवरलोडिंग के साथ ट्रिपिंग, फाल्ट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि जसमई व सेंट्रल जेल चौराहा के निकट स्थित उपकेंद्र का निर्माण जून में पूरा करने के साथ उन्हें चालू कराया जाएगा। इससे शहर में उपकेंद्रों व फीडरों का लोड कम होगा और ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें